मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

पर्यावरण को समर्पित होगा पायलट का जन्मदिन :मंजू भरत तोंगड

On: September 6, 2021 11:09 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन इस बार पर्यावरण को समर्पित रहेगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पौधारोपण करने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया है। सोमवार को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी एडवोकेट मंजू भरत तोंगड के दिशानिर्देशों अनुसार सार्वजनिक जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान चला कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन मनाया। एडवोकेट मंजू भरत तोंगड ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान उत्पन्न हुई ऑक्सीजन की कमी के हालात को गंभीरता से लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इस बार पायलट का जन्मदिन प्रकृति एवं पर्यावरण को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है। इस दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा पायलट के यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना करते हुए पौधारोपण किया जाएगा। इनमें ऑक्सीजन उत्सर्जन की अधिकता वाले तथा औषधीय गुणों वाले पौधों का चयन किया गया है। हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत तोंगड ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए यह पौधे सार्वजनिक स्थानों में लगाये जाएंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now