कोसली: सुनील चौहान। गांवों में प्रतिभाओ की कमी नही हैं करनाल में आयोजित खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोसली की रेखा पुत्री लक्ष्मीनारायण ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रांज मेडल जीता है। रेखा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार सहित राजीव गांधी खेल परिसर कोसली में पदस्थ बॉक्सिंग कोच ममता देवी ने खुशी जताई है। कोच ममता ने कहा कि बॉक्सिंग खिलाड़ी रेखा बहुत ही मेहनती एवं अनुशासित जुझारू खिलाड़ी है।
कोरोना काल से प्रभावित हुई खेल गतिविधियों के बाद खिलाड़ियों में इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी समय में खिलाड़ी और अधिक एकाग्रता से मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। रेखा की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिव कुमार, खजान सिंह इंजीनियर, सतीश यादव गुगोढ व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताई है।
खेलो हरियाणा: कोसली की खिलाड़ी रेखा ने बॉक्सिंग में जीता ब्रांज
By P Chauhan
On: September 4, 2021 12:47 PM
















