मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का 2 दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम 3 से

On: September 3, 2021 2:39 AM
Follow Us:

हरियाणा: सुनील चौहान। केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार कृष्णपाल गुर्जर का 2 दिवसीय जिला प्रवास कार्यक्रम 3 सितंबर से 4 सितंबर तक रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचंद यादव ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर 2 दिनों के लिए रेवाड़ी आऐंगे तथा यही पर प्रवास करेंगे तथा बीजेपी पदाधिकारियों, सभी मण्डलों व मोर्चो की भी बैठक लेंगे। उन्होने बताया कि केंद्रीय मंत्री 3 सितंबर को प्रातः भाजपा जिला कार्यालय में मण्डल के पदाधिकारियों, जिला मोर्चा पदाधिकारी बैठक, जिला प्रकोष्ठों एवं विभागों की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में लेंगे।
वहीं 4 सितंबर को मौतला कलां में शक्ति केंद्र की बैठक लेंगे। उसके पश्चात जिला के पदाधिकारी व कोर ग्रुप की बैठक विश्राम गृह रेवाड़ी में रहेगी। दोपहर बाद बूथ बैठक विश्राम गृह बावल में रहेगी।
जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बैठक में सीधा संवाद कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे तथा साथ ही सरकार द्वारा जारी की जा रही अनेक योजनाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा करेंगे।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now