Rewari News: धारूहेड़ा: सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार के शिक्षक पिछले दस दिनों से आसपास के 20 गांवों में जाकर सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने के खूब मेहनत कर रहे हैं अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है
प्राचार्य विनोद मेहता के अनुसार विद्यालय में 1200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उसके बावजूद शिक्षकों में नामांकन बढ़ाने हेतु बहुत उत्साह है इसलिए वो गांव गांव जाकर अपने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान कर रहे हैं विद्यालय आसपास के सभी प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे है।Rewari News
स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक भी कर रहे हैं और स्कूलों में नामांकन बढ़ा रहे हैं सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं।Rewari News

अभिभावकों से संपर्क: शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं।
शासकीय योजनाओं की जानकारी: शिक्षक अभिभावकों को शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जैसे कि निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, छात्रवृत्ति आदि।
स्कूलों में सुविधाओं का विकास: सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जैसे कि कक्षा-कक्षों का निर्माण, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं आदि।
शिक्षकों का प्रशिक्षण: शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नामांकन बढ़ाने के लिए प्रभावी ढंग से काम कर सकें।
समुदाय की भागीदारी: समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि वे स्कूलों के विकास में योगदान कर सकें।
इन कदमों से सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में मदद मिल रही है और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में ज़्यादातर शिक्षक phd हैं और सेंटा, सीटीईटी जैसी परीक्षा पास करके विद्यालय में नियुक्त हुए हैं विजेंदर संस्कृत अध्यापक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित है विद्यालय के पांच शिक्षक अब तक इस सम्मान को प्राप्त कर चुके हैं जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैRewari News

















