LPG Cylinder Price Today: महंगाई से जूझ रही आम जनता को एक और झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए है और 19 किलो गैस वाले कमर्शियल या हलवाई सिलेंडर का दाम बढ़ गया है. हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं देखने को मिला है.LPG Cylinder Price Today
28 से 31 रुपये की बढ़ोतरी
देश की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOC, HPCL, BPCL) ने मार्च से एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 28 से 31 रुपये की बढ़ोतरी की है. पिछले महीनों की बात करें, फरवरी में इसके दाम में 49 रुपये और जनवरी में इसके दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी.LPG Cylinder Price Today
कितनी होगी नई कीमत?
सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट अनुसार दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1768.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1740.50 रुपये मिलता था. वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई में यह 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये तक पहुंच गया है.
नहीं बढ़े घरेलू सिलेंडर के दाम
जहां, एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये का मिलेगा.LPG Cylinder Price Today





















