मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक शुरू, जानें क्या मिल रहा फिलहाल भाव?

On: March 1, 2026 9:17 PM
Follow Us:
sarso

हरियाणा की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी की बात करें तो यहां अब तक 2870 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है जबकि पिछले साल 26 फरवरी तक मात्र 370 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। बताया जा रहा ​है फिलहाल सरसो एमएसपी से कम रेट पर ली जा रही है।

 

बता दे इस साल पिछले साल ज्यादा सरसों की आवक हो चुकी है। मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा तय मानकों के हिसाब से सरसों में नमी की मात्रा भी ज्यादा नहीं है परन्तु फिर भी सही भाव नहीं मिल रहा है।

सरकार द्वारा 6200 रुपए MSP तय किया गया है परंतु किसानों को 5500 से 5600 प्रति क्विंटल का भाव ही मिल रहा है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. खेती पर खर्च लगतार बढ़ता ही जा रहा है परंतु उचित भाव नहीं मिलने से किसानों को दोहरा घाटा हो रहा है।

MSP से कम रेट पर बिक्री: सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की बात करें तो केंद्र सरकार द्वारा यह 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. किसानों की सरसों 5500- 5600 रुपए प्रति क्विंटल ही बिक रही है. किसानों को प्रति क्विंटल 700 से 800 रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है.

घरौंडा मार्केट कमेटी के अधिकारी सुनील ने बताया कि फिलहाल प्राइवेट एजेंसियां ही सरसों की खरीद कर रही है। सरकारी खरीद 15 मार्च के आसपास शुरू होने की उम्मीद हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वे सरसों की कटाई में जल्दबाजी न करें।

मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा तय मानकों के हिसाब से सरसों में नमी की मात्रा भी ज्यादा नहीं है परन्तु फिर भी सही भाव नहीं मिल रहा है. सरकार द्वारा 6200 रुपए MSP तय किया गया है परंतु किसानों को 5500 से 5600 प्रति क्विंटल का भाव ही मिल रहा है. इससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. खेती पर खर्च लगतार बढ़ता ही जा रहा है परंतु उचित भाव नहीं मिलने से किसानों को दोहरा घाटा हो रहा है.

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now