Good News: लंबे इंतजार के बाद रेवाड़ी को हरियाणा बिजली वितरण निगम नई सौगात देने जा रहा है।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से आगामी वित्त वर्ष में पांच नए 33केवी के पावर हाउस बनाए जाएंगें। इतना ही नहीं इन नए पावर हाउस बनने से रेवाड़ी के 100 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
बता दे कि रेवाड़ी जिले में वर्तमान में तीन लाख 53 हजार उपभोक्ताओं को 33केवी के 36 पावर हाउस के माध्यम से बिजली का वितरण किया जा रहा है। नए पावर हाउस बनने से इनकी संख्या 40 को पार कर जाएगी। फिलहाल बढती मांग व जनसख्या के चलते बिजली आपूर्ति कम है।Good News
बिजली कटौती की समस्या से राहत: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बढ़ते हुए लोड को देखते हुए आपूर्ति सिस्टम को मजबूत करने लिए नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। नए पावर हाउस बनने से न केवल पुराने पावर हाउसों से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से भी राहत मिलेगी।
: रेवाड़ी के इन 5 गांवों में बनेगें पावर हाउस, इन गांवों को मिलेगा फायदादक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से आगामी वित्त वर्ष में पांच नए 33केवी के पावर हाउस बनाए जाएंगें। जिसमें गांव माजरी, बिदावास, निमोठी, मनेठी व जीवड़ा गांव शामिल है।
वर्क ऑर्डर जारी: बता दें कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से बढ़ते हुए लोड को देखते हुए करीब एक वर्ष पहले पांच नए पावर हाउस बनाने का निर्णय लिया है, जिसको लेकर निगम की तरफ से मुख्यालय को प्रपोजल बनाकर मुख्यालय को भेजा गया था।
हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान ने बताया कि निगम की तरफ से जिले में पांच नए पावर हाउस बनाए जाएंगे। नए पावर हाउस के लिए एजेंसी को टेंडर होने के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। आगामी वित्त वर्ष में इन पावर हाउसों का कार्य पूरा किया जाएगा। नए पावर हाउस बनने से निश्चित रूप से जिले के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
–

















