धारूहेड़ा : जडथल स्थित 33 केवी सब स्टेशन में 1 मार्च को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी के चलते 6 फीडरों में रविवार को 8 धंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।Power Cut
धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर टी 1 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान रालियावास आरडीएस, केवी यूनिप्रोडक्ट, अनंतराजआपूर्ति फीडर बंद रहेंगे। इसी के चलते गांव जडथल, पचगांव, अश्याकी, पचोर, सापली, पिथनवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास और माजरी गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
यहां भी रहेगी बिजली आपूर्ति बंद: बता दे वहीं पावर ट्रांसफार्मर टी 2 को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस अवधि में जनरल इंडस्ट्रीज, डीएफसीसीआईएल, जेएलएनसी, जडथल एपी और पचगांव एपी फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।Power Cut

















