मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: गरीबी का नाटक कर रहे लोगो की अब खैर नहीं, 1.50 लाख लोगों के केटेंगे BPL Card

On: February 26, 2026 6:39 PM
Follow Us:

Haryana News : हरियाणा में फर्जी तरीके से बीपीएल कार्ड का लाभ ले रहे लोगों को तगड़ा झटका लगा है। सरकार ने फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों पर कार्ऱवाई शुरु कर दी है। बताया जा रहा है नय नियमों के चलते अब डेढ लाख कार्ड बीपीएस श्रेणी से हटाए जाने है।Haryana News

3 साल तक हो सकती कैद
प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे फर्जी गरीबों को खुद ही बीपीएल श्रेणी छोड़ने को कहा गया है। अगर सरकार ने उन्हें पकड़ा तो उन्हें बाहर करने करने के साथ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया जाएगा। ऐसे लोगों पर बारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत कार्ऱवाई होगी, जिसमें उन्हें 3 साल तक की सजा हो सकती है।

इसको लेकर बकायदा मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने फर्जी बीपीएल परिवारों का मुद्दा उठाया था। सीएम सैनी ने कार्ऱवाई के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड का लाभ सिर्फ उन्ही परिवारों को मिलता है, जिनकी सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार रुपये से कम हो। सरकार को शक है कि इससे ज्यादा इनकम होने के बावजूद कई परिवारों ने कम इनकम दर्ज करवाते हुए यह कार्ड बनवा लिया।

सरकार को शक है कि कई परिवारों की फैमिली इनकम 1 लाख 80 हजार से ज्यादा है। लेकिन बीपीएल कार्ड के लिए उन्होंने परिवार का फर्जी बंटवारा कर लिया। अब वह रहते तो साथ हैं लेकिन कागजों में खुद को अलग-अलग दिखाकर बीपीएल परिवार वाले फायदे उठा रहे हैं।

होगी कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों को मैसेज भेजे जा रहे हैं जिसमें उन्हें समय दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वे खुद ही फैमिली आईडी में अपनी सही विवरण दर्ज कराएँ और बीपीएल श्रेणी से बाहर चले जाएं। वरना इससे लिए लाभ की वसूली की जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी होगी।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now