Dulhandi Fair 2026 : हरियाणा के जिला रेवाडी की सीमा से सटे राजस्थान के हुड़िया-जैतपुर श्याम बाबा के धाम स्थित बाबा दयाल दास आश्रम मंदिर में 4 मार्च को आयोजित होने वाले दुल्हंडी पर्व के पारंपरिक मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले के आयोजन के लिए 25 गांवों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर रामेश्वरदास महाराज ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को होली और 4 मार्च को दुल्हंडी पर्व के अवसर पर मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रातःकाल ठाकुर जी की आकर्षक एवं भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।Dulhandi Fair 2026

जिम्मेदारियां सौंपी: आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में मेले के अध्यक्ष के रूप में पूर्व सरपंच ताराचन्द को चुना गया। इस अवसर पर प्रधान ताराचंद यादव श्री श्याम सेवा समिति अध्यक्ष जैतपुर धामDulhandi Fair 2026
ये रहे मौजूद: बता दे इस मौके पर सरपंच ओम प्रकाश, कंवर सिंह भक्त जी, मदन पंच, प्रदीप काठूवास, जीतू अहीरवाल, अर्जुन सरपंच, बिजेंद्र, रामनिवास, मनोज, नम्बरदार सुदेश (नांगल जमालपुर), महाबीर (चंदपुरा), पंकज फौजी, राकेश सरपंच, बल्लू किशनलाल, सोनू सौदागर, इंद्रजीत, हरेंद्र, सचिन दास महाराज, सज्जन आदि मौजूद रहे।

















