Breaking News: शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के दो युवकों से कथित तौर पर शादी कराने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये ऐंठ लिए गए। शादी के तुरंत बाद सोमवार की देर शाम दोनों युवक व उनके स्वजन के साथ मारपीट कर दुल्हनें बदमाशों के साथ फरार हो गईं। घटना के बाद पीड़ित स्वजन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।Breaking News
जानिए कैसे आए चुंगल में’ बता दे कि राजस्थान के जयपुर (सांगानेर) निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस उसके पडोसी दलाल ने बिहार में शादी कराने का झांसा दिया। दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपये नकद लिए। इतना ही नहीं शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपये लिए।Breaking News
सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने स्वजन के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। उसको जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में ले गया। पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई गई और वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हन के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो गए।Breaking News
उनका आरोप है कि जैसे ही आटो बंजारी मोड़ के पास पहुंचा, दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने आटो रोक लिया। दूल्हों के साथ मारपीट की गई और उनके पास रखा सामान छीन लिया गया। इतना ही नहीं दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। पीड़ित युवकों ने पुलिस पर लुटेरी दुल्हन व मैरेज हाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर मामले की जांच में जुटे है।Breaking News

















