IAS Transfers: राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फेरबदल करते हुए कुल 96 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 9 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 87 पंजाब सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, IAS अधिकारी राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) बठिंडा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें बठिंडा विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। यह कदम प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ये सभी बदलाव पंजाब में किए गए है।IAS Transfers

IAS अधिकारी दिव्या पी को जालंधर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं IAS विवेक कुमार मोदी को बरनाला में अतिरिक्त उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। IAS कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) और IAS डी गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से जिला प्रशासन में विकास कार्यों की गति तेज होने की उम्मीद है।IAS Transfers

इसके अलावा PCS अधिकारियों में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। PCS अधिकारी कृतिका गोयल को महल कलां का उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) बनाया गया है। वहीं PCS अधिकारी पूनम प्रीत कौर को पटियाला में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पटियाला आरटीओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह नियुक्तियां परिवहन और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।



















