Weather Alert: जयपुर.विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।Weather Alert
येलो अलर्ट जारी: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अंतर्गत मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राजस्थान के 17 जिलों के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।Weather Alert
सावधानी बरतने की सलाह: मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न रहने, तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने की अपील की गई है। किसानों और राहगीरों को भी मौसम बिगड़ने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के निर्देश दिए गए हैं।Weather Alert
बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, टोंक, सीकर,चूरू, झुंझुनूं, बारां, बूंदी, झालावाड, सवाईमाधोपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाडा, जिलों में आगामी तीन घंटे में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दोपहर चार बजे यह चेतावनी दी है।Weather Alert

















