मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bhiwadi Blast: सात शव बिहार पुलिस को सोंपे, आठवे श्रमिक ने तोडा दम

On: February 22, 2026 9:40 PM
Follow Us:
Bhiwadi Factory Blast: They had come from Bihar to work only a month and a half ago, the lights of many houses were extinguished.

Bhiwadi Blast: राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में जिंदा जले सातों शव को बिहार पुलिस को सुपर्द किया गया। वहीं पांच दिन से घायल आठवे श्रमिक ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड दिया है।Bhiwadi Blast

जानिए क्या है माामला: बता दे भिवाडी में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया श्रम पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह विस्फोट इतना भयानक था कि मृतकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। राजस्थान प्रशासन ने सभी शवों का डीएनए परीक्षण कराया तथा रिपोर्ट आने के बाद ही सात मजदूरों को आज बिहार पुलिस के हवाले कर दिए है।Bhiwadi Blast

Bhiwadi News: अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार
Bhiwadi News: अवैध पटाखा बनाने वाली तीन ओर फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, मालिक व मैनेजर गिरफ्तार

छाया मातम: जैसे की पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया में सात शव पहुंचे तो गांव में मातम छा गया । बता दे इसी जगह को फैक्ट्री में मैनेजर है जो मोटा वेतन देने का लालच देकर यहां से श्रमिक भिवाड़ी ले जाता था। वहां बिना सुरक्षा उपकरण के काम करवाया गया था। घायल श्रमिकों ने बताया कर्मचारियों के अंदर फैक्ट्री मे आते ही बाहर से गेट बदं कर दिया जाता था ताकि प्रशासन को यह पता नहीं चले कि अंदर काम हो रहा है।

 

फैक्ट्री विस्फोट में जिंदा जले श्रमिक

1. अभिषेक कुमार पिता- राजेंद्र सिंह (मटियरिया गांव)
2. श्याम कुमार पिता राजदेव राम (मटियरिया गांव)
3. अमरेश कुमार पिता कृष्णा राम (मटियरिया गांव)
4. रवि कुमार पिता महंत राम (मुरारपुर गांव)
5. मंटू कुमार पिता राम सुंदरम राम (मुरारपुर गांव)
6. सुकेत कुमार पिता शिवजी पासवान चिरैया थाना
7. मिंटू कुमार पिता सतेंद्र पासवान (घोड़ासहन थाना)

हादसे में ये लोग हुए घायल

  • 1. मनु पासवान, चिरैया (पूर्वी चंपारण)
  • 2. नितेश पासवान, चिरैया (पूर्वी चंपारण)
  • 3. कन्हैया पासवान, चिरैया (पूर्वी चंपारण)
  • 4. आशिक पासवान, चिरैया (पूर्वी चंपारण)
  • 5. दीपलाल कुमार, चिरैया (पूर्वी चंपारण)
  • 6. अनुप कुमार,पिता-दिनेश पासवान, ग्राम-मटियरिया, पो०-मखुआ, थाना+प्र०-हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)

मृतकों को श्रम विभाग की तरफ से मिलेंगे चार-चार लाख रुपये
सभी घायल श्रमिकों को बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के अंतर्गत घायल होने की स्थिति में पूर्ण अपंगता अथवा आंशिक अपंगता से लाभान्वित योजना राशि उपलब्ध कराया जाएगा।Bhiwadi Blast

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now