मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए Good News: पहली बार दौड़ेगी इस ट्रैक पर Superfast Train

On: February 20, 2026 9:42 PM
Follow Us:
हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: पहली बार दौड़ेगी इस ट्रेक पर सुपरफास्ट ट्रेन

Superfast Train: हरियाणा: हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र के लोगों को सीधी लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिलने वाली है। यह निर्णय न केवल इस रेलखंड के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति देगा। बता दे कि रोहतक–महम–हांसी रेलवे ट्रैक पर अब पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है।

भारतीय रेलवे ने इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का फैसला लेकर हिसार, हांसी और महम क्षेत्र के लोगों को सीधी लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी की सौगात दी है। भारतीय रेलवे द्वारा इंदौर और नई दिल्ली के बीच संचालित सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 20957/20958 का विस्तार अब हिसार रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। आगामी 12 मार्च को हिसार स्टेशन से इस ट्रेन को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। लंबे समय से इस रूट पर सुपरफास्ट ट्रेन की मांग की जा रही थी, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है।Superfast Train

यहां जानिए रूट’ रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20957 इंदौर से 11 मार्च को रवाना होगी और 12 मार्च की सुबह नई दिल्ली होते हुए सफदरजंग और शकूर बस्ती से गुजरकर रोहतक, महम और हांसी रेलवे ट्रैक के रास्ते हिसार पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 20958, 12 मार्च को हिसार से प्रस्थान कर इसी मार्ग से होते हुए इंदौर के लिए रवाना होगी। इस नए रूट के शुरू होने से यात्रियों को भिवानी होकर घूमकर जाने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा, जिससे समय और किराया दोनों की बचत होगी।

अब तक इस रेलखंड पर केवल पैसेंजर और डेमू ट्रेनों का ही संचालन होता रहा है। ऐसे में पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन की घोषणा से हांसी, महम और आसपास के इलाकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को तेज व सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी।

इन शहरो को होगा फायदा: इस ट्रेन के संचालन से हिसार, हांसी और महम का सीधा जुड़ाव इंदौर, कोटा और मथुरा जैसे प्रमुख शहरों से हो जाएगा। इसका विशेष लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो कोटा में कोचिंग या इंदौर में उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। अब उन्हें बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। साथ ही दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह एक बेहतर और अतिरिक्त विकल्प साबित होगा।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now