Haryana: अरावली किसान क्लब रेवाड़ी की मासिक बैठक आयोजित

On: March 21, 2026 7:20 PM
Follow Us:
Haryana: Monthly meeting of Aravali Kisan Club Rewari organized

Haryana: रेवाड़ी: अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी की मासिक बैठक सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मॉडल टाउन स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनजीत यादव तथा डॉ. अनिल लाम्बा ने कहा कि अरावली किसान क्लब प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने और विभागीय योजनाओं को आम किसानों तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 

 

क्लब ने अपने तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए हैं, जिस पर सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।डॉ. मनदीप यादव ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है कि किसान क्लब प्रदेश और देश के किसानों को प्रेरित कर रहा है। बैठक में क्लब के प्रधान यशपाल खोला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता यादव को क्लब को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

 

क्लब कमेटी ने खोल ब्लॉक अध्यक्ष, रेवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव और डहिना ब्लॉक उपाध्यक्ष के नए पदों के गठन का निर्णय लिया। इन पदों के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं और नए नामों की आधिकारिक घोषणा अगले माह की बैठक में की जाएगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now