मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: डूंगरवास में धूमधाम से मनेगा शिवरात्रि पर्व, खेल प्रतियोगिता 14 फरवरी से

On: February 9, 2026 5:54 PM
Follow Us:
डूंगरवास में धूमधाम से मनेगा शिवरात्रि पर्व, खेल प्रतियोगिता 14 फरवरी से

Haryana News: धारूहेड़ा: डूंगरवास में फाल्गुनी शिवरात्रि का पर्व इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। विभिन्न खेल स्पर्धाएं 14 फरवरी से आरंभ होंगी और 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन इनका समापन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए बाबा रुपादास मंदिर कमेटी की ओर से आकर्षक नगद पुरस्कार तय किए गए हैं। कबड्डी में प्रथम आने वाले टीम को 11 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 हजार रुपये दिए जाएंगे।Haryana News

यह भी पढ़ें  ESIC Delhi: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में निकाली भर्ती, सिर्फ आन लाईन ही करे अप्लाई

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मास्टर बीरेंद्र भाटोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां आरंभ कर दी है। कमेटी के कोषाध्यक्ष सजन फौजी, सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह, मेजर बीरेंद्र नीमरानिया, थानेदार बीरेंद्र सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से खेल प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी।Haryana News

dungarwas mandir

हर वर्ष गांव के श्री बाबा रुपादास मंदिर प्रांगण में फाल्गुनी शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी मंदिर कमेटी की ओर से पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिता से होगी और 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन देशभक्ति और भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।Haryana News

यह भी पढ़ें  Rewari: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बाइक की टक्कर से Alwar के मिस्त्री की मौत

समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मानित किया जाएगा। 15 फरवरी को मंदिर प्रागंण में भंडारा भी होगा।

ये होंगी प्रतियोगिताएं: नेशनल कबड्डी (55 किलोग्राम), 100, 400, 1600 मीटर लडकों की दौड़, गोला फेंक, लांग जंप, रस्साकसी, लड़कियों की 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, बुजुर्गों की दौड़ और मटका दौड़ (महिला) होंगी

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now