Breaking News: सावधान! गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

On: January 24, 2026 9:55 PM
Follow Us:
Traffic Advisory:

Breaking News: दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रेवाड़ी पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी और सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात आठ बजे से दिल्ली–जयपुर हाईवे पर कॉमर्शियल और भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। यह व्यवस्था दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने तक लागू रहेगी। इस दौरान भारी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

जारी एडवाइजरी : पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की रात आठ बजे से 26 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक रेवाड़ी से गुरुग्राम और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी मालवाहक और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहन चालकों को दिल्ली–जयपुर हाईवे का प्रयोग न करने की सलाह दी गई है। इसके बजाय उन्हें झज्जर–रोहतक हाईवे या अन्य वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।Breaking News

ट्रेफिक होगा डायर्वट: Haryana Police  ने बताया कि NH 48 Dharuhera पर वाहनों की एंट्री रोकने के लिए तीन स्थानों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। संगवाड़ी और खरखड़ा क्षेत्र में पुलिस नाके लगाए गए हैं, जहां से भारी और कॉमर्शियल वाहनों को रोहतक–झज्जर हाईवे और भिवाड़ी होते हुए राजस्थान की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले में कुल 66 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं।

कडी सुरक्षा: गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। रेवाड़ी पुलिस द्वारा होटल, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में लगातार जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now