मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: हरियाणा में माइनर टूटने से 320 एकड़ गेहूं की फसल में भरा पानी

On: January 24, 2026 8:59 PM
Follow Us:
हरियाणा में माइनर टूटने से 320 एकड़ गेहूं की फसल में भरा पानी

Breaking News: गोहाना के बरोदा हल्के के गांव मुंडलाना में खेतों में से गुजरने वाली शिवांका माइनर नहरी पानी सिंचाई के लिए बनाई गई माइनर शनिवार को टूट गई। माइनर के टूटने से सैकड़ों किसानों की गेहूं की खड़ी फसल में पानी भर गया है। जलभराव के चलते करीब 300 एकड की फसलें खराब हो गई है।

सूचना पर भी नहीं आए अधिकारी: किसानों का आरोप है कि यह माइनर में एक साल से साफ सफाई नहीं होने से टूटी है जबकि कल भी माइनर टूटी थी उसे भी कुछ करके रोक लगाई थी आज फिर रात को यह टूट गई। सिंचाई विभाग के SDO और XEN को सूचित कर दिया था, लेकिन अब तक सिंचाई विभाग के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में 18 HCS अफसर बनेंगे IAS, इन 9 अधिकारियों को मिला प्रोविजनल प्रमोशन

किसानो ने बताया कि उनकी गेहूं व सरसों की फसल में पानी भरने से खराब हो चुकी है। बार-बार SDO को फोन लगाया, मगर उसने यहां माइनर को रोकने को लेकर किसी भी कर्मचारी को नहीं भेजा है। यह माइनर समय पर साफ नहीं की है सिर्फ कागजों में माइनर की सफाई की है, मगर धरातल पर कोई साफ सफाई नहीं है।Breaking News

पूरी की पूरी माइनर में गंदगी पड़ी हुई है, जिसके कारण यह माइनर टूटती है। उसको रोकने के लिए भी कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है। किसान अब ख़राब हुई फसलों के मुवावजे की मांग कर रहे हैं। अगर समय पर माइनर की सफाई होती तो यह नही टूटती।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now