मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Train Cancelled: ​रेलवे यात्री सावधान! ये ट्रेने हुई कैसिंल, यहां जानिए वजह

On: January 21, 2026 9:26 PM
Follow Us:
Train Cancelled

Train Cancelled: रेवाड़ी: उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाने को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते फरवरी और मार्च 2026 के दौरान कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द और कुछ निर्धारित समय से देरी से संचालित होंगी। इसका सीधा असर रेवाड़ी सहित आसपास के रेल यात्रियों पर पड़ेगा।Train News

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-मेरठ छावनी रेल सेवा 23 फरवरी से तीन मार्च 2026 तक परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली छावनी, पटेलनगर, दिल्ली सराय रोहिल्ला और नई दिल्ली होकर चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेल सेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज और सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।Train Cancelled

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा पुलिस और ड्रग कंट्रोल टीम की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया सील

इसी अवधि में गाड़ी संख्या 14030 मेरठ छावनी-श्रीगंगानगर रेल सेवा भी परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी, जो नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेलनगर और दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का भी सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट और दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।Train News

नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं: इसके अलावा नांदेड-श्रीगंगानगर रेल सेवा गाड़ी संख्या 12439, 22 फरवरी और 1 मार्च को परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर, पटेल नगर, दयाबस्ती और शकूरबस्ती होकर चलाई जाएगी, जिसमें नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12485 नांदेड-श्रीगंगानगर रेल सेवा 23, 26 फरवरी और 2 मार्च को इसी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।Train News

यह भी पढ़ें  Rewari News: किस पर करें विश्वास, ड्राईवर ने बेच दिए दो टायर

नहीं होगा यहां ठहराव’ अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेल सेवा गाड़ी संख्या 14619, 26 फरवरी को साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग, दयाबस्ती और शकूरबस्ती होकर गुजरेगी तथा नई दिल्ली स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं रहेगा। वहीं 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर, 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली, 14731 दिल्ली-बठिंडा और 14732 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवाओं को दिल्ली-शकूरबस्ती या शकूरबस्ती-दिल्ली स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रखा जाएगा।Train News

लेट चलेगी: इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ रेल सेवा 27 फरवरी और 1 मार्च को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं 28 फरवरी को कोहरे के कारण यह रेल सेवा पूरी तरह रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।Train News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now