Haryana crime: रेवाडी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

On: September 11, 2026 4:56 PM
Follow Us:
suicide
suicide

Haryana crime: रेवाड़ी: बुधवार को गुड़ियानी में 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

अनुसार युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
बताया गया है कि घटना के समय दीपक घर में अकेला था। जब काफी देर तक युवक नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो युवक फंदे से लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now