Election in Rewari: बीएमजी आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया घोषित, इन दिन होगा मतदान

On: January 12, 2026 8:46 PM
Follow Us:
बीएमजी आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया घोषित, इन दिन होगा मतदान

Election in Rewar: रेवाड़ी के सेक्टर-26 स्थित बीएमजी अंतरिक्ष टावर 4 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। इस संबंध में प्रशासक-सह-निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी सूचना के अनुसार आरडब्ल्यूए का चुनाव 8 फरवरी 2026 को कम्युनिटी हॉल में संपन्न कराया जाएगा।

चुनाव कार्यक्रम के तहत 10 जनवरी 2026 को आजीवन सदस्यों की सूची का प्रदर्शन किया गया। मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 11 जनवरी से 15 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित की गई है। मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद 18 जनवरी को सुबह 11 बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। Election in Rewari

 बीएमजी आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया घोषित, इन दिन होगा मतदान

इस दिन जारी होगें चुनाव चिन्ह: निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 24 और 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 28 जनवरी को की जाएगी, जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 1 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रक्रिया 3 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। 4 फरवरी को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

इस दिन होगा मतदान: मतदान 8 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा और इसी दिन मतदान के पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासक-सह-निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव लड़ने वाले सदस्यों को नामांकन पत्र के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र की प्रति और निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। वहीं प्रत्येक मतदाता को मतदान के समय अपना फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक होगा, अन्यथा मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now