Haryana crime: रेलवे पुलिस को मिली सफलता, एक लाख की कीमत के डोडा पोस्ट के साथ रेवाडी रेलवे स्टेशन दो युवक काबू

On: September 11, 2026 4:56 PM
Follow Us:
रेलवे पुलिस को मिली सफलता, एक लाख की कीमत के डोडा पोस्ट के साथ रेवाडी रेलवे स्टेशन दो युवक काबू
रेलवे पुलिस को मिली सफलता, एक लाख की कीमत के डोडा पोस्ट के साथ रेवाडी रेलवे स्टेशन दो युवक काबू

Haryana crime: राजकीय रेलवे पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने करीब एक लाख की कीमत के डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो की पहचान भिवानी के बवानी खेड़ा का सोनू और सिरसा के रानियां के थोरी मोहर सिंह के सुखविंद्र सिंह के रूप में हुई है।जांच में दोनों के पास 12 किलो 400 डोडा पोस्त मिला।

रेवाड़ी स्टेशन पर हुआ था पर्स चोरी? डेढ माह बीतने पर भी पुलिस के हाथ खाली
रेवाड़ी स्टेशन 

यहां पकडा गया: जीआरपी थाना प्रभारी एसआई कृष्ण फौगाट ने बताया कि दोनों आरोपियों को प्लेटफार्म नंबर 8 रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई सत्यपाल सिपाही पवन ओर अमित के साथ चेकिंग कर रहे थे। जांच में दोनों के पास 12 किलो 400 डोडा पोस्त मिला। डोडा पोस्ट की कीमत करीब एक लाख रूपए बताई जा रही है।Haryana crime

राजस्थान से खरीदा: पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने डोडा पोस्त राजस्थान के चितौडग़ढ़ से खरीदा था। दोनों आरोपी नशे के आदी थे और डोडा पोस्त लेकर अपने-अपने गांव जा रहे थे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों की जांच आगे भी जारी रहेगी। आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएंगा ताकि इस गिरोह से जुडे आरोपियो को काबू किया जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now