Rewari News: भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने सौपी जिम्मेदारी : मनीष कुमार पाल्हावास बने जिला सह-मीडिया प्रभारी

On: January 10, 2026 6:52 PM
Follow Us:
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने सौपी जिम्मेदारी : मनीष कुमार पाल्हावास बने जिला सह-मीडिया प्रभारी

Rewari News: रेवाड़ी:भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने संगठन को और अधिक गतिशीलता प्रदान करने के उद्देश्य से मीडिया विभाग में अहम नियुक्ति की है। पार्टी के प्रति लंबे समय से समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता श्री मनीष कुमार पाल्हावास को जिला सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।Rewari News

मनीष कुमार पाल्हावास पिछले कई वर्षों से संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने जिला सोशल मीडिया टीम में भी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है, जहाँ उनके कार्य को काफी सराहा गया था। डॉ. वंदना पोपली जी ने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की परंपरा रही है।नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए और बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली जी ने कहा, “मनीष कुमार पाल्हावास जैसे ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं।

पार्टी के प्रति उनकी पुरानी निष्ठा और सोशल मीडिया विंग में उनके बेहतरीन कार्य अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।” उन्होंने आगे कहा कि इस नियुक्ति से भाजपा रेवाड़ी की मीडिया प्रमुख श्री जतिन अरनेजा जी की टीम और अधिक सशक्त होगी और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा।Rewari News

सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मनीष कुमार पाल्हावास ने शीर्ष नेतृत्व और विशेषकर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भी मनीष कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।Rewari News

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now