Home Haryana News Haryana News: बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश में रेवाड़ी...

Haryana News: बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश में रेवाड़ी पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान

0
1
Haryana News: बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश में रेवाड़ी पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान
Haryana News: बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश में रेवाड़ी पुलिस ने चलाया स्पेशल अभियान

Haryana News: रेवाडी शहर व गांवों में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। बता दें कि इससे पहले भी अभियान चलाकर काफी लोगों को यहां वापस भेजा गया था। समय समय पर औचक निरीक्षण के लिए अभियान चलाया जाता है। Haryana News

SP  रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं DSP हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के सुपरविजन में कार्य करते हुए स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व SWAT टीम के साथ शनिवार को थाना खोल व रामपुरा क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से रहने वाले रोहिंग्या व बंगला देशी नागरिकों का पता लगाने के लिए एक विशेष सर्च अभियान चलाया। Haryana News

Rewari police SP  हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि सभी अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, हो सकता है कोई अपराधी या क्रिमिनल हो। अगर भविष्य में कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Haryana News

की जांच: जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा ईट भट्टो सहित विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी, विदेशी नागरिक, रोहिंग्या व संदिग्ध लोगों की जांच की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।