Haryana News: रेवाड़ी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील अहीर कॉलेज, रेवाड़ी के बीसीए विभाग में तत्कालीन प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहा है। बता दे कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्रवाई चल रही थी ACB Gurugram।
Haryana News: एसीबी टीम के अनुसार आरोपी सुनील पर गंभीर आरोप लगने के बाद वह लगातार जांच एजेंसियों से बचता फिर रहा था। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर ब्यूरो की टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।ACB Gurugram

फर्जी सटिफिकेट बनवाया था: बता दे कि सुनील अहीर कॉलेज, रेवाड़ी के बीसीए विभाग में तत्कालीन प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहा है। उसके फर्जी तरीके से कालेज रिकोर्ड में अपना चढाकर एनसीसी का बी सर्टिफिकेट बनाया था जब जाचं की तो फर्जीवाडा मिला। इसी को लेकर सिंतबर 2025 में धोखाधडी के आरोप में मामला दर्ज किया था। वह उसी दिन से फरार चल रहा था। एसीबी टीम ने सुनील को काबू कर लिया है।ACB Gurugram
ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रोफेसर सुनील को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

















