मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी से ठगी से बचने के लिए किया जागरूक

On: December 28, 2025 8:12 PM
Follow Us:
Breaking News: Consumer awareness seminar created awareness to avoid fraud

Breaking News: रेवाड़ी के बाल भवन सभागार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला इकाई द्वारा ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीम सुरेश दलाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी रमेश सचदेवा जी, मुख्य वक्ता के रूप में श्री के.सी गर्ग जी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुड़गांव ने शिरकत की। Breaking News

पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आर.बी यादव ने की। इस ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी में शहर के सभी वर्गों से अनेक गणमान्य व्यक्तियों व संगठनों ने भाग लिया, इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से गुड़गांव से पधारे मुख्य वक्ता ने ग्राहक से जुड़े हुए अनेक पहलुओं पर गहराई से अपने विचार व्यक्त कियें वही प्रोजेक्ट के माध्यम से भी ग्राहकों को जागरूक करने का प्रयत्न किया। Breaking News

यह भी पढ़ें  Delhi Cyber ​​Crime: ऑनलाइन ठगी के जाल में फंसे कई लोग, दिल्ली से साइबर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में ग्राहकों को हर्ष स्तर पर जागरूक रहने का निवेदन करते हुए उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के ब्रास मार्केट दुकान नंबर 63 में ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र भी खोला गया है जिसमें प्रत्येक रविवार को शिकायत सुनने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी वहां उपस्थित रहते हैं व वह सरकार के अनेक प्लेटफार्म के माध्यम से ग्राहकों की शिकायत का निवारण करने का प्रयास पर्यटन करते हैं। Breaking News

इस मौके पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला रेवाड़ी के प्रधान विवेक ढींगरा ,जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार , जिला सचिव धीरज शर्मा जांगड़ा, कार्यक्रम के संयोजक शिव कुमार , बिहारी लाल , तरुण , एडवोकेट नरवीर, एडवोकेट नितेश अग्रवाल , एडवोकेट सुनीता यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now