हरियाणा: Haryana CM Nayab saini ने चंडीगढ़ से किसानों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली योजना शुरू की है। किसानो के लिए घोषणा करते हुए ‘वन टाइम सेटलमेंट योजना’ को लागू किया है। इतना नहीं उन्होंने बाढ़ पीड़ित किसानों के मुआवजे और बाजरा भावान्तर राशि के वितरण करने के आदेश जारी किए है।
1700 करोड़ रुपये जारी: शहरी अवसंरचना को मजबूत करने के लिए (HSVP) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला व हिसारके मेट्रो विकास प्राधिकरणों को EDC फंड से 1700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक शहरी क्षेत्रों के बाहरी विकास कार्यों के लिए कुल 3,688 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
कर्जदार किसानों के 2266 करोड़ रुपये का ब्याज माफ: प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) से लिए गए कर्ज पर वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू की है। यदि किसान 31 मार्च 2026 तक ऋण की मूल राशि चुका देते हैं, तो उनकी संपूर्ण बकाया ब्याज राशि माफ कर दी जाएगी। बता दे इस योजना का प्रदेश के 6.81 लाख किसान व मजदूर लाभान्वित होंगे। बता दे कि लगभग 2.25 लाख मृत किसानों के परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यदि उनके वारिस मूल राशि जमा करवाते हैं, तो 900 करोड़ रुपये के ब्याज से छूट मिलेगी।
116 करोड़ रुपये का बाढ़ मुआवजा जारी
अगस्त-सितंबर 2025 की भारी बारिश से प्रभावित 53,821 किसानों को 116 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा जारी किया गया है।
- बाजरा: 35 करोड़ 29 लाख रुपये
- कपास: 27 करोड़ 43 लाख रुपये
- धान: 22 करोड़ 51 लाख रुपये
- ग्वार: 14 करोड़ 10 लाख रुपये
सर्वाधिक मुआवजा पाने वाले जिले: चरखी दादरी (23.55 करोड़), हिसार (17.82 करोड़), भिवानी (12.15 करोड़)।
बाजरा भावान्तर के 358 करोड़ रुपये जारी
बाजरा किसानों को 575 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भावान्तर भरपाई की राशि जारी की गई है। इसके तहत 1.57 लाख किसानोंके खातों में 358 करोड़ 62 लाख रुपये भेजे गए हैं। इसके साथ ही, इस (Haryana News) योजना के तहत कुल वितरित राशि 1,285 करोड़ 62 लाख रुपये हो गई है।

















