जापानी टेक कंपनी Science ने अपनी नई इनोवेटिव मशीन फ्यूचर ह्यूमन वॉशर (Human Washing Machine) को बाजार में उतार दिया है, जो ओसाका वर्ल्ड एक्सपो के दौरान आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी थी। कैप्सूल जैसी यह मशीन इंसान को लेटकर पूरे शरीर की सफाई और गहरे रिलैक्सेशन का अनुभव देती है। यह पारंपरिक वॉशिंग मशीन की तरह घूमती नहीं है, बल्कि अत्याधुनिक तकनीक के जरिए शरीर को कोमल तरीके से साफ करती है और थकान दूर करती है। छह महीने चले एक्सपो के दौरान लाखों लोगों ने इस मॉडल को देखने के लिए लंबी कतारें लगाई थीं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। Human Washing Machine
आमतौर पर आप सबने अब तक कपड़े धोने मशीनों को देखा होगा, जिसमें सिर्फ कपड़े डालने होते है और महज कुछ मिनटों में वह साफ हो जाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे दुनिया तरक्की कर रही है, वैसे-वैसे साइंस द्वारा बनाई गई नई चीजें दुनियाभर में लॉन्च हो रही है. इस बार साइंस ने एक ऐसी मशीन का अविशकार किया है, जिसमें 15 से 20 मिनट के अंदर इंसान भी धुल सकते हैं.
कंपनी ने बताया कि इस मशीन की प्रेरणा 1970 के ओसाका एक्सपो में प्रदर्शित एक पुराने मॉडल से मिली थी, जिसने बचपन में कंपनी के मौजूदा अध्यक्ष पर गहरा प्रभाव छोड़ा था। उसी अनुभव को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर इस नए संस्करण को तैयार किया गया है। मशीन न सिर्फ शरीर की सफाई करती है, बल्कि इसमें एडवांस सेंसर लगे हैं जो दिल की धड़कन, शरीर के तापमान और अन्य महत्वपूर्ण संकेतों को लगातार मॉनिटर करते रहते हैं। इससे यूजर की सुरक्षा बनी रहती है और मशीन अपने आप धोने और मसाज के स्तर को नियंत्रित करती है।
कैसे काम करेगी यह मशीन?
इस मशीन में आपको पारदर्शी पॉड में बैठना होगा, जिसमें पहले तो वहां आधा गर्म पानी से भर जाएगा. फिर बाद में पानी के जेट्स से हवा से बनने वालें छोटे-छोटे बुलबुले बनने शुरू हो जाएगे. ये बुलबुले एक छोटी लेकिन शक्तिशाली दबाव तरंग बनाते हैं, जो त्वचा से गंदगी को हटा देगी. जिस कुर्सी में आप मशीन के अंदर बैठे होगें, उसमें मौजूद इलेक्ट्रोड आपकी जैविक जानकारी निकालता रहेगा. इससे वह यह सुनिश्चित कर सकेगा कि आपके शरीर के हिसाब से उचित तापमान से धुलाई हो रही है कि नहीं
कंपनी की प्रवक्ता साचिको माएकुरा के अनुसार, फ्यूचर ह्यूमन वॉशर का उद्देश्य केवल शारीरिक सफाई नहीं, बल्कि मानसिक आराम देना भी है। मशीन के भीतर एक शांत, स्पा जैसी वातावरण बनाने वाली विशेष व्यवस्था है, जो यूजर को गहरे सुकून का अनुभव कराती है। इसे ऐसे लोगों के लिए भी खासतौर पर उपयोगी बताया जा रहा है जिन्हें लंबी दिनचर्या के बाद तेजी से थकान मिटाने में मदद चाहिए या जो घर पर ही स्पा जैसा अनुभव चाहते हैं।
कंपनी ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में इस मशीन को घरेलू उपयोग और हेल्थकेयर सेक्टर दोनों में बड़े स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना है। विशेषज्ञों का मानना है कि जापान की तेजी से विकसित होती लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी में यह मशीन एक अनोखा और उपयोगी जोड़ साबित हो सकती है। फिलहाल कपंनी के इसकी कीमत को लेकर कोई आंकडा नहीं दिया है। Human Washing Machine

















