Government Holiday: हरियाणा व दिल्ली में 25 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, दोनो राज्यों की सरकार ने किया ऐलान

On: March 21, 2026 8:05 PM
Follow Us:

Government Holiday: गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली और हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर 2025 को अवकाश घोषित किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025 की छुट्टियों की अधिसूचना में संशोधन जारी करते हुए इस दिन को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश (Holiday in Haryana & Delhi)  घोषित किया है। नई अधिसूचना के तहत प्रशासन के अधीन आने वाले सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 25 नवंबर को बंद रहेंगे। इससे पहले यह तिथि केवल प्रतिबंधित अवकाश की श्रेणी में थी, लेकिन सिख इतिहास और गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को देखते हुए इसे इस वर्ष पूर्ण अवकाश के तौर पर शामिल किया गया है।Government Holiday

जानिए क्यों किया अवकाश: गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता, मानवाधिकारों की रक्षा और साहस का सर्वोच्च उदाहरण माना जाता है। उनके शहादत दिवस पर देशभर में श्रद्धांजलि समारोह, नगर कीर्तन और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चंडीगढ़ में पूर्ण अवकाश और हरियाणा में वैकल्पिक अवकाश के निर्णय को उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।Government Holiday

अवकाश घोषित: हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को यह अवकाश अपनी सुविधा के अनुसार लेने की अनुमति दी गई है। हरियाणा में यह दिन सामान्य तौर पर सरकारी दफ्तरों और संस्थानों के लिए अनिवार्य बंदी के रूप में लागू नहीं होगा, लेकिन इच्छुक कर्मचारी इसे छुट्टी के रूप में ले सकते हैं। हालांकि कई जिलों में शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग दिशानिर्देश भी जारी कर सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now