हरियाणा: अंबाला छावनी में गांधी मैदान में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से नाइट फूड स्ट्रीट बनाई जाएगी। इसकी साज-सज्जा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और गार्डों की तैनाती भी होगी।
इस प्रोजेक्ट को नगर परिषद आधुनिक फूड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है। मार्केट के उद्घाटन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है और इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है। पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें संरचना निर्माण, फर्श, लाइटिंग और पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया।
नप के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में कुल 60 दुकानें विकसित की गई हैं, जिनमें से 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए और 40 दुकानें शाकाहारी व्यंजनों के लिए निर्धारित की गई हैं। जिसकी अंतिम तिथि 27 नवंबर तय की गई है।
हाइटेक होगी पार्किग: बता दे यहां पर हाइटेक पार्किंग बनाई जाएगी जिसमें 50 कारें खड़ी की जा सकेंगी। इसके अलावा, आगंतुकों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अलग से शौचालय, हैंडवॉश जोन और सफाई व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोड़ी गई खाली जगह पर खेल-खिलौनों का विशेष जोन बनाया जा रहा है, जिससे यह जगह परिवारों के लिए भी एक आकर्षक स्पॉट बनेगी।

















