Delhi Metro से जुड़ी बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदरपुर गांव में आयोजित रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के कार्यक्रम में बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय पहचान को ध्यान में रखते हुए तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं।
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि नाम बदलने का मकसद केवल नाम बदलना नहीं है बल्कि यात्रियों की जरूरतों को बेहतर समझकर उनके लिए स्टेशन की पहचान को और स्पष्ट बनाना है। इससे यात्रियों को स्टेशनों का स्थान आसानी से समझ में आएगा और इलाके की पारंपरिक तथा सामाजिक पहचान को भी सम्मान मिलेगा। साथ ही, बढ़ती यात्रियों की संख्या के अनुसार मेट्रो नेटवर्क को और सहज बनाने में मदद मिलेगी।Delhi Metro
अब पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम मधुबन चौक कर दिया गया है। वहीं, निर्माणाधीन प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन का नया नाम उत्तरी पीतमपुरा/प्रशांत विहार रखा गया है। इसके अलावा, हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन का नाम बदलकर हैदरपुर गांव कर दिया गया है
रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह यात्रा पूरे भारत के लिए एक प्रेरणादायक संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि हैदरपुर गांव खुद को सौभाग्यशाली मानता है कि यहां शहीदों की पवित्र स्मृति आई है।
इस पहल से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि स्थानीय लोगों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी सम्मान मिलेगा। यह कदम दिल्ली मेट्रो को और अधिक यात्रियों के लिए आसान और पहचान योग्य बनाएगा।Delhi Metro

















