Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, हाल ही में आई बाढ़, जल भराव और भारी वर्षा के कारण प्रभावित किसानों की फसलों को देखते हुए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 10 सितंबर 2025 तक खुला रखा जाएगा। इससे 12 जिलों के किसान फसल नुकसान का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
शामिल जिले व गांवों की संख्या:
यमुनानगर – 600 गांव
झज्जर – 264 गांव
नूंह – 166 गांव
कुरुक्षेत्र – 75 गांव
हिसार – 86 गांव
चरखी दादरी – 34 गांव
पलवल – 59 गांव
सिरसा – 6 गांव
भिवानी – 43 गांव
रेवाड़ी – 7 गांव
फतेहाबाद – 21 गांव
रोहतक – 41 गांव
अब तक 38,286 किसान अपनी फसल क्षति का दावा दर्ज कर चुके हैं।
कुल पंजीकृत क्षेत्रफल – 2,42,945.15 एकड़।
जिला राजस्व अधिकारी पोर्टल पर आए दावों का विशेष गिरदावरी के जरिए सत्यापन करेंगे।

















