रेवाड़ी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, 35 वाहन चालकों के चालान

On: March 21, 2026 10:53 PM
Follow Us:
रेवाड़ी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, 35 वाहन चालकों के चालान

रेवाड़ी: सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के निर्देशानुसार मंगलवार को जिलेभर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चला रहे 35 वाहन चालकों के चालान किए।Rewari police’s campaign against drunk and drive

 

रेवाड़ी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, 35 वाहन चालकों के चालान
रेवाड़ी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, 35 वाहन चालकों के चालान

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़क हादसों पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। इसी कड़ी में देर रात पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और नशे की हालत में वाहन चलाते पकड़े गए चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी घातक साबित होता है। इसीलिए समय-समय पर जागरूकता और कड़ी कार्रवाई दोनों को मिलाकर ऐसे अभियानों को चलाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now