CET Exam: हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

On: July 25, 2025 7:03 AM
Follow Us:

CET Exam: एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि हिसार में सीइटी परीक्षा के दौरान लगभग 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी एवं उनके परिजन यहां आएगी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएसपी तनुज शर्मा को यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिसार जिले में CET परीक्षा को लेकर डीसी अनीश यादव ने वीरवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के प्रतिनिधियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।भारी वाहनों को बायपास मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। CET Exam

ट्रैफिक प्लान पेश: बैठक के बाद हिसार पुलिस की ओर से ट्रैफिक प्लान पेश किया गया है। शहरवासियों को परीक्षा के सड़क पर वाहनों की पार्किंग को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। इतना ही नहीं वहीं बड़े वाहनों को बाईपास से निकलने की सलाह दी गई है।

यहां रहेगा पुलिस बल तैनात: बता दे हिसार के मुख्य चौराहों जैसे बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड, तलाकी गेट, नागोरी गेट, फव्वारा चौक, कैंप चौक एवं डाबड़ा चौक परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भारी वाहनों को बायपास मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now