Haryana crime: रेवाड़ी पुलिस को बडी सफलता मिली है। यहां के बनीपुर चौक स्थित हरियाणा रोडवेज के बस स्टैण्ड परिसर से बसों की बैटरी चोरी करने के मामले में गिरोह के सरगना को पकडने में सफलता मिली है। करीब एक साल बाद काबू किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के वार्ड नं 12 निवासी मुबीन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दे कि गत वर्ष 9 अप्रैल को जीएम रेवाड़ी नरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की 9 अप्रैल 2024 की रात को बनीपुर चौक स्थित बस स्टैण्ड परिसर में चालक प्रशिक्षण स्कूल की 7 व फरीदाबाद डिपों की एक बस को खड़ी किया गया था। Haryana crime
जो सुबह के समय कर्मचारियों ने बसों को स्टार्ट करने का प्रयास किया तो वह स्टार्ट नहीं हुई। बसों को चेक किया गया तो सभी बसों की बैटरी चोरी मिली। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी फरीद उर्फ दिन्नू व मुनफेद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। Haryana crime
जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी जिला नूंह के वार्ड नं 12 निवासी मुबीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। ?पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

















