Rewari Crime: कंपनी से लाखों की चोरी करने वाले चार आरोपी अलवर से गिरफ्तार, पुलिस ने की नकदी बरामद

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Rewari Crime Four accused who stole lakhs from the company were arrested from Alwar police recovered the cash

Rewari Crime: हरियाणा पुलिस को चोरी के एक बड़े मामले में अहम सफलता हाथ लगी है। औद्योगिक क्षेत्र बावल स्थित एक कंपनी से लाखों रुपये मूल्य का प्लास्टिक दाना (एबीएस) चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमोठ निवासी मोहित कुमार, भाडावास निवासी मुकेश, प्राणपुरा निवासी रोहित और जैकी के रूप में हुई है।

यह मामला 10 जून का है, जब जेआरजी कंपनी के प्रतिनिधि संजीव ने बावल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी कंपनी से करीब 60 बैग एबीएस प्लास्टिक दाना चोरी हो गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस चोरी में राजस्थान निवासी मोहित कुमार की भी संलिप्तता है, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू किया।Rewari Crime

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी किए गए माल को बेचकर प्राप्त की गई राशि में से 19 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।Rewari Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें