Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Kal Ka Mosam: How will the weather be in Haryana tomorrow? See weather forecast

Kal Ka Mosam: हरियाणा में आने वाले 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बार मानसून की एंट्री 5 दिन पहले होने के चलते बारिश सामान्य से अधिक हो चुकी है।

प्रदेश में 5 दिन लगातार बारिश के बाद 2 जुलाई को कुछ जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश हुई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी हवाएं प्रदेश की तरफ आने तथा राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेश्न बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

अगले 3 दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने 4 दिनों (3 से 6 जुलाई तक) बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते 3 जुलाई यानी आज 3 जिलों (अंबाला, यमुनानगर व करनाल) में 50-75 फीसदी , 2 जिलों(पंचकूला और कुरुक्षेत्र) में 25 से 50 फीसदी और 14 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गरुग्राम, पलवल, मेवात व फरीदाबाद में 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

वहीं कल 4 जुलाई को हरियाणा के 7 जिलों यमुनानगर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 50-75 फीसदी, 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर व चरखी दादरी में 25-50 फीसदी और 4 जिलों कैथल, जींद, फतेहाबाद व हिसार में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

5 जुलाई को हरियाणा के 4 जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 75 से 100 फीसदी, 11 जिलों
कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात व फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत, 4 जिलों (जींद, रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी) में 25-50 प्रतिशत और 3 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद व हिसार) में 25 फीसदी बारिश के आसार है।

6 जुलाई को प्रदेश के 5 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल) में 75-100 फीसदी, 14 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 50-75 प्रतिशत और 3 जिलों हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now