Haryana News: हरियाणा में ग्रुप सी के 8,653 पदों पर भर्ती रद्द, HSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

On: March 21, 2026 11:20 PM
Follow Us:
Recruitment for 8,653 Group C posts in Haryana cancelled

Haryana News: हरियाणा के लाखों युवाओं को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 8,653 पदों पर सरकाी भर्ती रद्द कर दी है। कमीशन ने इनके भर्ती विज्ञापन वापस लेने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार की तरफ से कैंसिल की गई ये सभी भर्तियां ग्रुप सी से जुड़ी हुई है।

इस नोटिफिकेशन में लिखा है कि हरियाणा सरकार की तरफ से 16 मई को जारी आदेश के मुताबिक इन भर्तियों के विज्ञापन को वापस लिया गया है। सीईटी -2025 की परीक्षा के बाद इन भर्तियों को लेकर दोबारा विज्ञापन जारी किया जाएगा।

आयोग ने एक शर्त लगाते हुए लिखा कि रद्द की जाने वाली रिक्तियों को इस शर्त के साथ वापस ले लिया है कि जो अभ्यर्थी पहले जारी विज्ञापनों के अनुसार पात्र थे, उन्हें दोबारा विज्ञापित पदों के लिए पात्र माना जाएगा।

Haryana News: हरियाणा में ग्रुप सी के 8,653 पदों पर भर्ती रद्द, HSSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

ये भर्तियां हुई हैं वापस

जिन भर्तियों को विज्ञापन वापस लिया है उनमें हरियाणा पुलिस सिपाही की 5600 पदों की भर्ती शामिल है। इसके अलावा माउंटेड आर्म्ड पुलिस सिपाही के 66 पदों की भर्ती भी शामिल है।

ग्रुप सी के फॉरेस्ट 65, ड्राफ्टमैन सिविल के 367, नेटवर्क असिस्टेंट के 16, ऑटो डीजल मैकेनिक के 319, फिटर/एक्सप्रेस के 180, ड्राफ्टमैन इलेक्ट्रिकल के 08, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के 04, असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट के 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 24, स्टेनोग्राफर के 1075, स्टेनोग्राफर इंग्लिश के 517, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी के 246 और असिस्टेंट ड्राफ्टमैन सिविल के 156 पद शामिल हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में बतौर संवाददाता कार्य किया है।इन्हें हरियाणा के स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है और यह ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से तथ्य आधारित खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में सुनील कुमार Best24News के फाउंडर के रूप में कार्यरत हैं और अपने प्लेटफॉर्म के जरिए रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now