मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Weather Update: हरियाणा के 19 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: July 3, 2025 7:52 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: There will be heavy rain in 19 districts of Haryana today, Meteorological Department has issued an alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में आने वाले 4 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इसके चलते कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इस बार मानसून की एंट्री 5 दिन पहले होने के चलते बारिश सामान्य से अधिक हो चुकी है।

प्रदेश में 5 दिन लगातार बारिश के बाद 2 जुलाई को कुछ जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश हुई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी वाली मानसूनी हवाएं प्रदेश की तरफ आने तथा राजस्थान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेश्न बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे हरियाणा में 5 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेडा के किसान को Face Book पर सस्ता ट्रेक्टर खरीदना पडा महंगा

अगले 3 दिन के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने 4 दिनों (3 से 6 जुलाई तक) बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते 3 जुलाई यानी आज 3 जिलों (अंबाला, यमुनानगर व करनाल) में 50-75 फीसदी , 2 जिलों(पंचकूला और कुरुक्षेत्र) में 25 से 50 फीसदी और 14 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गरुग्राम, पलवल, मेवात व फरीदाबाद में 25 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

वहीं कल 4 जुलाई को हरियाणा के 7 जिलों यमुनानगर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में 50-75 फीसदी, 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर व चरखी दादरी में 25-50 फीसदी और 4 जिलों कैथल, जींद, फतेहाबाद व हिसार में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें  Political News: क्या नवजोत सिद्धू को मिल सकती है राष्ट्रीय स्तर की कमान

5 जुलाई को हरियाणा के 4 जिलों यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में 75 से 100 फीसदी, 11 जिलों
कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात व फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत, 4 जिलों (जींद, रोहतक, भिवानी व चरखी दादरी) में 25-50 प्रतिशत और 3 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद व हिसार) में 25 फीसदी बारिश के आसार है।

6 जुलाई को प्रदेश के 5 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व करनाल) में 75-100 फीसदी, 14 जिलों कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 50-75 प्रतिशत और 3 जिलों हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में 25 से 50 फीसदी बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें  Chandigarh News: राशन डिपो के अनाज की चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, ट्रकों पर लगेगा GPS सिस्टम, लोकेशन बदलने ही गिरेगी गाज

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now