Breaking News: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने दुनिया की शीर्ष दो प्रतिशत में शामिल होकर प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 में प्रभावशाली 575वीं रैंक हासिल की है। सीयू ने इस सूची में शामिल होने के लिए 125 स्थान की छलांग लगाई है। भारत में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को एम्पलॉयर्स रेपुटेशन इंडिकेटर में 7वीं रैंक मिली है।Breaking News
इसके साथ ही देश में भी सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में भी सीयू 18वीं से बढ़कर 16वीं रैंक पर पहुंच गई है। भारत की निजी यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पिछले वर्ष तीसरी रैंक से आगे बढ़कर दूसरी रैंक पर पहुंच गई है।Chandigarh University
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 54 भारतीय यूनिवर्सिटीज को शामिल किया गया है। सीयू की नवीनतम रैंकिंग भारत और विश्व स्तर पर उच्च शिक्षा के अग्रणी संस्थान के रूप में इसकी बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करती है।Chandigarh University
भारत में मिला 12वां स्थान: बता दे कि पिछले साल की 26वीं रैंक की तुलना में 14 स्थानों की छलांग के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क में भारत में 12वां स्थान हासिल किया है, जो अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ रिसर्च साझेदारी बनाए रखने में यूनिवर्सिटी की सफलता को दर्शाता है।Chandigarh University
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 4300 से अधिक पेटेंट फाइल किए हैं और देश की शीर्ष पांच रिसर्च गहन यूनिवर्सिटीज में शामिल रही है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को भारत में पिछले वर्ष एकेडमिक रेपुटेशन में 14वें स्थान की तुलना में इस बार 13वां स्थान मिला है।Chandigarh University
एकेडमिक रेपुटेशन (एआर) संकेतक शैक्षणिक विशेषज्ञों से यूनिवर्सिटीज को उनकी विशेषज्ञता के विषय क्षेत्र के आधार पर नामित करने के लिए संस्थानों और उनके प्रोग्राम्स की रेपुटेशन को मापता है।Breaking News
लगाई 25 स्थानों की छलांग: एम्प्लॉयर्स के बीच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रभावशाली प्रतिष्ठा को रेखांकित करते हुए सीयू ने पिछले वर्ष की तुलना में ‘एम्पलॉयर्स रेपुटेशन’ में 172वीं रैंक से 25 स्थानों की छलांग लगाई और विश्व में 147वें स्थान पर पहुंचने में सफल रही। भारत में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को एम्पलॉयर्स रेपुटेशन इंडिकेटर में 7वीं रैंक मिली है।Breaking News

















