Train News: भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है। यह निर्णय गर्मी और त्योहारों के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया है।
अब विभिन्न ट्रेनों में सामान्य, शयनयान (स्लीपर), थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी कोचों की संख्या अस्थायी रूप से बढ़ाई गई है, जिससे सीटों की उपलब्धता में सुधार होगा और मारामारी कम होगी।
जानिए किन ट्रेनों में बढाए गए डिब्बे
जयपुर–दिल्ली कैंट–जयपुर ट्रेन: जयपुर से 31 जुलाई तक और दिल्ली कैंट से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 द्वितीय शयनयान कोच बढ़ाया गया।
बीकानेर–दिल्ली सराय–बीकानेर ट्रेन: बीकानेर से 1 से 31 अगस्त और दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी कोच की अस्थायी बढ़ोतरी।
दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय ट्रेन: दिल्ली सराय से 1 से 31 अगस्त और उदयपुर से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 सेकंड एसी और 2 थर्ड एसी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
बीकानेर–हरिद्वार–बीकानेर ट्रेन: बीकानेर से 2 से 30 जुलाई और हरिद्वार से 3 से 31 जुलाई तक 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे।
मदार–रेवाड़ी–मदार ट्रेन: 31 जुलाई तक 5 सामान्य श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी।
रेवाड़ी–फुलेरा–रेवाड़ी ट्रेन: 1 से 31 जुलाई तक 5 सामान्य श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी।
अजमेर–सियालदाह–अजमेर ट्रेन: अजमेर से 1 से 31 जुलाई और सियालदाह से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 फर्स्ट कम सेकंड एसी कोच जोड़ा जाएगा।
जयपुर–दिल्ली सराय–जयपुर ट्रेन: 1 से 31 जुलाई तक 1 वातानुकूलित कुर्सीयान डिब्बा बढ़ाया गया।
श्रीगंगानगर–दिल्ली–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस: श्रीगंगानगर से 31 जुलाई तक और दिल्ली से 2 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी।
जयपुर–रेवाड़ी–जयपुर ट्रेन: 31 जुलाई तक 5 सामान्य श्रेणी डिब्बे अस्थायी रूप से जोड़े गए।
- अजमेर–अमृतसर–अजमेर ट्रेन: अजमेर से 2 से 31 अगस्त और अमृतसर से 3 जुलाई से 1 अगस्त तक 1 स्लीपर कोच की बढ़ोतरी।

















