Haryana News: NCB ने प्रशिक्षित स्नीफर डॉग ‘ऑस्कर’ की सहायता से चलाया सघन तलाशी अभियान

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
NCB conducted an intensive search operation with the help of trained sniffer dog Oscar

Haryana News: हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की रेवाड़ी यूनिट द्वारा जिले के प्रमुख नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। प्रदेश भर में नशा तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरण के प्रयास भी निरंतर जारी हैं।

रेवाड़ी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि टीम में सहायक उप निरीक्षक अनील कुमार के साथ स.उ.नि. अनील कुमार और ई.एच.सी. दीपक भी शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने संयम और सतर्कता के साथ पुनर्वास केंद्र में तलाशी कार्य को अंजाम दिया।

इस तलाशी अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पुनर्वास केंद्र में किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों की मौजूदगी न हो और वहां उपचार के लिए आने वाले मरीज एक सुरक्षित, स्वच्छ और नशा-मुक्त वातावरण में रहें। अभियान के दौरान परिसर के प्रत्येक कोने की गहनता से जांच की गई। इस प्रक्रिया में विशेष रूप से प्रशिक्षित स्नीफर डॉग ‘ऑस्कर’ की सहायता ली गई, जो मादक पदार्थों की पहचान में अत्यंत दक्ष है।

यह तलाशी अभियान हरियाणा राज्य में नशे के विरुद्ध चल रहे व्यापक अभियान की एक कड़ी है। इससे न केवल पुनर्वास केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित होती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित होता है कि नशा मुक्ति के नाम पर कोई अवैध गतिविधि न हो सके। आगे उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के साथ-साथ जागरूकता का भी प्रसार किया गया।

“हरियाणा को नशे के जाल से मुक्त करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। यह सिर्फ एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी है।” अंत मे केंद्र के स्टाफ व अन्य संबंधित व्यक्तियों से अपील की गई ।

यदि उन्हें नशा बेचने या सेवन से संबंधित कोई भी गतिविधि दिखाई दे तो वे तुरंत टोल-फ्री नंबर 1933, www.ncbmanas.in या 90508-91508 पर संपर्क करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें