Haryana: हरियाणा में SP की बड़ी कार्रवाई, 2 हैड कांस्टेबल सस्पेंड और 2 SPO को किया बर्खास्त

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Latest News 2025 07 02T103622.902

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी SP ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बतरने वाले 2 पुलिस कर्मियों को निलंबित तथा 2 SPO को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। SP द्वारा निलंबित और बर्खास्त किए गए सभी कर्मचारी कसोला थाना की ERV पर तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के कसोला पुलिस स्टेशन की ERV पर तैनात कर्मचारी EHC धर्मेंद्र, EHC दीपचंद तथा SPO बलवान, SPO पवन के पास 29 जून को कंट्रोल से एक कॉल आई थी। चारों के द्वारा कॉल को रिसीव नहीं किया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कॉल रिसीव नहीं होने की सूचना कंट्रोल रूम से रेवाड़ी के पास पहुंची। जिस पर कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी SP हेमेंद्र मीणा ने EHC धर्मेंद्र, EHC दीपचंद को सस्पेंड और SPO बलवान, SPO पवन को बर्खास्त कर दिया गया। Haryana News

SP ने कहा

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी SP हेमेंद्र मीणा ने ERV पर तैनात पुलिस कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी इमरजेंसी के दौरान ही कंट्रोल रूम कॉल करता है। अगर उस दौरान उसे सहायता नहीं मिली तो बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में जो ड्यूटी के दौरान शराब पीकर कार्य करते है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वहीं जनता के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसलिए ड्यूटी ईमानदारी से करें।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें