मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: HAU के छात्रों का धरना हुआ खत्म, सरकार ने छात्रों की सभी 8 मांगे मानी, VC के ओएसडी, सेक्रेटरी को पद से हटाया

On: July 2, 2025 8:47 AM
Follow Us:
Haryana News: HAU students' strike ends, government accepts all eight demands of students, VC's OSD, Secretary removed from post

Haryana News: हरियाणा की हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 22 दिन से चल रहा छात्रों का धरना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे खत्म हो गया है। खबरों की मानें, तो MLA रणधीर पनिहार और जिला प्रशासन के साथ आठ घंटे चली तीन दौर की बातचीत के बाद सहमति बनी है। डीसी ऑफिस में रात 11:30 बजे हुई ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है और छात्रों की सभी आठ मांगें मान ली गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana: ट्रेनिंग ले रहे रेवाडी के सिपाही की करनाल में मौत

खबरों की मानें, तो विधायक रणधीर पनिहार ने बताया कि कुलपति और कुलसचिव को छुट्टी पर भेजने की मांग पर 20 दिन में जांच कमेटी बनेगी। यह कमेटी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय की होगी। वहीं परीक्षाएं री-शेड्यूल होंगी। छात्रों को आठ लिखित आदेश दिए गए। इसके बाद रात 12:30 बजे धरना हटा दिया गया है।

ये आठ मांगे मानी

-रजिस्ट्रार, डीएसडब्ल्यू और सीएसओ डॉ. अतुल ढींगड़ा, एसवीसी कपिल अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दलीप बिश्नोई और सहायक प्रोफेसर डॉ. बसकोर को पद से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें  NEET UG Paper Pattern: इस बार प्रश्न पत्र का पैटर्न क्या होगा, NTA ने किया बड़ा बदलाव

-मुख्य सुरक्षा अधिकारी (एससीओ) सुखबीर सिंह को सस्पेंड कर फतेहाबाद स्टेशन पर हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए हैं।

-वहीं डीएसडब्ल्यू डॉ. मदन खीचड़ को पहले ही पद से हटाया जा चुका है।

-लाठीचार्ज के आरोपी प्रो. राधेश्याम पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

-13 मई को जारी स्कॉलरशिप कटौती के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

-परीक्षाएं री-शेड्यूल करने के आदेश भी विद्यार्थियों को सौंपे गए हैं।

-छात्रों ने लिखित आदेश मिलने के बाद धरना खत्म कर दिया।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now