Haryana News: मन की बात कार्यक्रम को सुनकर कार्यकर्ताओं ने ली राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणा

On: March 21, 2026 11:24 PM
Follow Us:
DHARUHERA NEWS BJP

Haryana News:   आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को जिला रेवाड़ी के प्रत्येक बूथ पर सुना गया। इसी क्रम में धारूहेड़ा में मन की बात सुनने  प्रदेश सहसंयोजक अभिमन्यु राव और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली जिलाध्यक्ष पहुंचे।

डॉ. वंदना पोपली जी के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक श्री अभिमन्यु राव जी (पूर्व ओएसडी, मुख्यमंत्री हरियाणा) की विशेष उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी और वर्तमान में मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया ने किया
प्रदेश सह संयोजक अभिमन्यु राव ने अपने संबोधन में कहा कि “मन की बात कार्यक्रम ने जनभागीदारी का नया मॉडल प्रस्तुत किया है। आज हम सबके प्रेरणास्रोत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को आप सभी के साथ सुनना एक सम्मान का क्षण रहा। मन की बात’ देशवासियों से जुड़ने का एक प्रेरणादायी माध्यम है, जिससे हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी का भाव मिलता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमें देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है और हमें सेवा व संकल्प की भावना से जुड़े रहने का संदेश देने के साथ साथ हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।

 

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बताया कि भारत अब ट्रेकोमा जैसी आंखों की गंभीर बीमारी से मुक्त हो चुका है। साथ ही, देश के करीब 95 करोड़ लोगों को अब किसी न किसी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। इन दोनों उपलब्धियों की WHO और ILO ने भी तारीफ की है।”

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,पंडित हिमांशु पालीवाल,एडवोकेट प्रवीण शर्मा जिला संयोजक मन की बात, कार्यक्रम संयोजक मनोज सैनी पार्षद, व सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति  मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया, सी एम एमिनेट पर्सन राजकुमार सैनी,जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख सावन सैनी ,मंडल महामंत्री देवराज व नानक चंद खोला,मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र चंदेल, डीके बंसल,चक्षु शर्मा, जितेंद्र नेगी, सचिन मंडल विमलेश तोमर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शोभा वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष ईश्वर सैनी , बूथ अध्यक्ष उमेश सैनी व खेमचंद सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल,रामनिवास प्रजापत, पार्षद व बूथ अध्यक्ष राहुल जोशी साहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का निश्चय किया

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें