Haryana Helicopter Service: हरियाणा के हिसार से खाटू श्याम और सालासर बालाजी के लिए शुरू होगी हेलीकाप्टर सेवा, हेलीपैड के लिए जमीन तलाशने का काम हुआ शुरू

On: June 29, 2025 8:32 AM
Follow Us:
Haryana Helicopter Service Helicopter service will start from Hisar in Haryana to Khatu Shyam and Salasar Balaji, work of searching land for helipad has started.

Haryana Helicopter Service: हरियाणा के हिसार से जल्द ही खाटू श्याम  और सालासर बालाजी के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने वाली है। इसी बीच प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बड़ी जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक, मंत्री विपुल गोयलकहा कि हिसार से राजस्थान के खाटू श्याम  और सालासर बालाजी के लिए हेलीकाप्टर सेवा को लेकर भी दोनों सरकारों के बीच मंथन जारी है। दोनों शहरों में राजस्थान सरकार के सहयोग से हेलीपैड बनाए जाएंगे। दोनों शहरों के लिए साल 2026 में हेलीकाप्टर सेवा शुरू होने की संभावना है।

हेलीपैड के लिए तलाशी जा रही जमीन

उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर सेवा को लेकर हरियाणा का नागरिक उड्डयन विभाग राजस्थान की सरकार के साथ बात भी कर चुका है। ये नहीं राजस्थान के दोनों धार्मिक स्थलों के पास हेलीपैड के लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। लेकिन कई तरह की एनओसी मिलने के बाद ही हेलीपैड सेवा शुरू हो सकेगी। इसलिए संभावना है कि अगले साल तक ये सर्विस शुरू हो सकती है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now