Haryana News: हमें मिलकर गुरु परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा: मंत्री रणबीर गंगवा

On: April 10, 2026 8:36 PM
Follow Us:
HARYANA NEWS

चंडीगढ़, 22 जून–हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने आज हिसार के प्रेम नगर स्थित कुम्हार धर्मशाला में पहुंचकर आगामी 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय गुरु दक्ष जयंती समारोह के लिए समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और हमें मिलकर इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे समय पर उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाएं और गुरु परंपरा को आगे ले जाने में सहभागी बनें।Haryana News

मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संतों व महापुरुषों की जयंती को सरकारी स्तर पर राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जा रहा है, जो समाज में उनकी शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज की एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को बल मिलता है, जो समावेशी विकास का आधार बनते हैं।Haryana News

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर पिछड़े और वंचित वर्गों के कल्याण हेतु लगातार कार्य कर रही है। पंचायत चुनाव और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण का प्रावधान किया गया। बड़े-बड़े संस्थानों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे जा रहे हैं, यह उनके लिए एक सम्मान का भाव है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now