Panchkula ED Raid: हरियाणा के पंचकूला में ED की रेड, नकली IB अधिकारी पर कसा शिकंजा

On: March 21, 2026 11:27 PM
Follow Us:
Panchkula ED Raid ED raids in Panchkula Haryana crackdown on fake IB officer

Panchkula ED Raid: चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के पंचकूला में प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने ताबड़तोड़ रेड की है। जानकारी मिल रही है कि पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में रेड की जा रही है। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह ही ईडी की टीमें यहां पहुंच गईं थीं और घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की यह रेड एक फार्मा व्यापारी, हिमाचल के एक पूर्व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर और एक नकली IB अधिकारी पर शिकंजा कसने को लेकर हो रही है। रेड को लेकर अभी बहुत ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। ईडी के अधिकारियों की तरफ से भी अभी तक इस रेड को लेकर आधिकारिक तौर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें