Pension News:बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेशन योजना राशि में बढ़ोतरी की है और बुजुर्गों और दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है.
सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी.
सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा. इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी.’
उन्होंने कहा कि इस स्कीम से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। ये फैसला उन गरीब और जरूरतमंद तबकों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है, जो सालों से ₹400 जैसी मामूली रकम पर गुजारा कर रहे थे।
















